आगरालीक्स…आगरा के श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में बिखरी बासंती छटा, पीतांबर दर्शन से उल्लासित हुए भक्त. जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में उत्सव मनोरथ
बसंत पंचमी…वो दिवस जब धरती का श्रंगार स्वयं कामदेव करते हैं। वो दिवस जब मां सरस्वती अपने प्राकट्य से सृष्टि को संगीत और ज्ञान का प्रसाद देती हैं। इसी संदेश के साथ जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे पुरुषाेत्तम मास मनोरथ के अन्तर्गत बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। रविवार को पीत पुष्पों से श्याम बाबा का श्रंगार किया गया। मुख्य जजमान विशाल गोयल थे। मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से बासंती रंग में इस तरह सजाया गया मानों भक्त गौलोक में आकर प्रभु दर्शन कर रहे हों। सुगंधित इत्र और पुष्पों के मध्य प्रसादी भी पीले मिष्ठान की वितरित हुयी। पंडित योगेश उपाध्याय (बंटी महंत) ने बसंत पंचमी उत्सव का महत्व बताया।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
उन्होंने कहा कि मां सरस्वती का प्राकट्य इस पावन दिन हुआ था। संसार रंगहीन और संस्कारविहीन होता यदि मां सरस्वती अपनी वीणा के तार झंकृत नहीं करतीं। श्याम सेवक नितेश अग्रवाल ने बताया कि 24 जुलाई, दिन सोमवार को ठाकुर जी की छठी का उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विकास गोयल, विपिन बंसल,अरुण मित्तल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।