आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फैक्ट्री में ड्रम में केमिकल मिलाते समय धमाका, तीन कर्मचारी घायल। ( Agra News: Blast in drum during chemical missing in Factory in Agra#Agra )
इंस्पेक्टर सिकंदरा का मीडिया से कहना है कि आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया, सिकंदरा में जैन ट्रेडिंग कंपनी है, फैक्ट्री में गुरुवार सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों को गेटवेल हॉस्पिटल, सिकंदरा में भर्ती कराया है। कर्मचारियों के हाथ, पैर और चेहरे केमिकल के कारण झुलस गए हैं।
केमिकल मिलाते समय धमाका होने की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में केमिकल का गोदाम भी है, ड्रम में केमिकल मिलाते समय यह हादसा हुआ है। दो अलग अलग तरह के केमिकलों के संपर्क में आने से तेज आवाज हुई और जिस ड्रम में केमिकल था वह फट गया, इससे केमिकल कर्मचारियों के शरीर पर पड़ गया और वे झुलस गए।