आगरालीक्स…आगरा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए आईएपी आगरा ने किया रक्तदान तो लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर थैलेसीमिया से पीड़ितों को मिला निशुल्क परामर्श
विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी (IAP) आगरा शाखा ने सामुदायिक सेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम समर्पण ब्लड बैंक में IAP आगरा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन रक्त भंडार को बढ़ाने और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता करने के उद्देश्य से किया गया था।वहीं विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर पुष्पाँजलि हॉस्पिटल एवं लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ANAEMIA (रक्त की कमी) परामर्श एवं जाँच शिविर कमला नगर स्थित लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर आयोजित किया गया।