आगरालीक्स…पदयात्रा के दौरान बाल—बाल बचे संत प्रेमानंद. मार्ग में खड़ा लोहे का ढांचा अचानक गिरने लगा..श्रद्धालुओं में भी मच गई अफरातफरी.
वृृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल—बाल गच गए. घटना उस समय हुई जब संत प्रेमानंद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पदयात्रा कर रहे थे. उनके स्ववागत के लिए मार्ग पर कई जगह सजावट और स्वागत द्वार बनाए गए थे. इसी दौरान एक स्थान पर लोहे से बनाएक भारी ढांचा भी स्वागतके लिए लगाया गया था लेकिन भीड़ के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया अैर वह संत के बिल्कुल सामने गिने ही वाला था.गनीमत रही कि वहां मौजूद कुछ सतर्क लोगों और आयोजकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए गिरते हुए ट्रस को सड़क पर गिरने से पहले ही पकड़ लिया. इससे संत प्रेमानंद महाराज सहित अन्य श्रद्धालु सुरक्षित रहे. हालांकि कुछ समय के लिए इस घटना से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई लेकिन आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया. इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने स्वयं सभी को शांत रहने का संदेश देते हुए पदयात्रा को आगे बढ़ाया.