आगरालीक्स…आगरा के कालिंदी विहार स्थित पेठा नगरी पार्क में मिली लाश. नाक से निकल रहा था खून…पार्क में चल रहा था सत्संग. लाश मिलने से मच गया हड़कंप
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में पेठा नगरी पार्क है. यहां हर रविवार को साकार विश्व हरि का सत्संग होता है. आज रविवार दोपहर भी सत्संग के दौरान ही पार्क परिसर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की लाश पड़ी देखी. लाश मिलने की सूचना से सत्संग कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी पहुंच गई. लाश के नाक से खून निकल रहा था. पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
पार्क में असामाजिक तत्वों का रहता है शाम को जमावड़ा
स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क में सुबह शाम लोग दौड़ लगाने और खेलकूद के लिए आते हैं लेकिन शाम होते ही परिसर में नशेबाजों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है.