आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर बाइक सवार पति—पत्नी को ट्रॉला ने रौंदा. पति की मौके पर ही मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल…
आगरा में हाइवे पर एत्मादपुर में रविवार को बाइक सवार पति पत्नी को ट्रॉला ने रौंद दिया. दोनों पति पत्नी सड़क किनारे खड़े थे. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
गमी में जा रहे थे दोनों
मृतक की शिनाख्त थाना खंदौली के गांव वास अगरिया के रहने वाले 57 वर्षीय उमेशचंद्र शर्मा के रूप में हुई है. रविवार को वह अपनी पत्नी नीरज के सााि एक गमी में शामिल होने फतेहाबाद के गांव मढ़ेना में जा रहे थे. छलेसर पुलिस चौकी में इनररिंग रोड के लखनऊ कट पर इनको एक ट्रॉला ने चपेट में ले लिया और हादसा हो गया. मृतक उमेशचंद्र पेशे से किसान थे.