आगरालीक्स…आगरा में ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करोगे तो कटेगा चालान. यातायात माह के 8 दिन में 10 हजार चालान काटे गए हैं. सबसे ज्यादा इस नियम का उल्लंघन कर रहे लोग
आगरा में इस समय यातायात माह चल रहा है. नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसको लेकर यातायात पुलिस एक ओर जहां लोगों को ट्रैफिक रूल्स को लेकर जागरूक कर रही है तो वहीं नियमों का पलान न करने वालों के जमकर चालान भी काट रही है. 1 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में 8 नवंबर तक यानी 8 दिन के अंदर 10000 चालान काटे गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चालान रेड लाइट सिग्नल तोड़ने का है. पुलिस के अनुसार आधे चालान रेड लाइट उल्लंघन के हैं जबकि आधे सीट बैल्ट न लगाने, तीन सवारी चलने और हेलमेट न लगाने वालों के हैं. यातायात पुलिस की मानें तो लोगा हेलमेट के प्रति जागरूक हुए हैं लेकिन रेड लाइट का उल्लंघन जमकर किया जा रहा है.

स्कूल से लेकर चौराहों तक पर किया जा रहा जागरूक
यातायात पुलिस द्वारा लोगों को नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है. पुलिस द्वारा कभी स्कूल में जाकर नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है तो कहीं चौराहों पर खड़े होकर नियमों का पालन करने वाले पंपलेट बांटे जा रहे हैं. इसके अलावा चौराहों पर भी लगातार पुलिसकर्मी खड़े हुए हैं और नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं.