आगरालीक्स…आगरा में नो पार्किंग में खड़ी बसों के कटे चालान. 205 वाहनों पर की गई आज कार्रवाई, 11 सीज किए.
पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त यातायात अभिषेक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 07 अगस्त 2025 को महानगर आगरा में प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों विशेष रूप से नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की गई।रामबाग चौराहे, वॉटर वर्क्स चौराहे, भगवान टॉकीज चौराहे, सेंट जॉन्स चौराहे, बोदला चौराहे, छीपीटोला(बालूगंज) चौराहे पर टीआई लाइन संजीव कुमार गौतम, प्रणीत शुक्ला, दुष्यंत कुमार राणा, बलवीर सिंह, एवं टीएसआई कमल कुमार बंसल, राधेश्याम, अनुज देओल मय फोर्स के द्वारा सड़क पर अवैध रूप से खड़े(नो पार्किंग क्षेत्र) वाहन चालकों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की गई। ऐसे वाहनों के खिलाफ कुल 95 वाहन चालकों के विरुद्ध ई- चालान की कार्रवाई की गई और साथ ही 05 वाहनों को मौके पर सीज भी किया गया ।
अब्बूलाला दरगाह कट, रामबाग पुल(NH-19 मार्ग) एवं बस स्टैंड पर गाड़ी खड़ा करके सवारी भरने वाले वाहनों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए टीआई प्रणीत शुक्ला, बलवीर सिंह एवं टीएसआई रणपाल सिंह, योगेश कुमार के द्वारा सड़क पर अवैध रूप से खड़े (नो पार्किंग क्षेत्र) वाहन चालकों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की गई। इस दौरान ऐसे वाहनों के खिलाफ कुल 110 वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई और साथ ही 06 वाहनों को मौके पर सीज भी किया गया ।