आगरालीक्स…आगरा के एसएन में पहली बार सिकुड़े हुए हार्ट के वाल्व का हुआ इलाज. डॉ. हिमांशु यादव ने बिना चीर फाड़ के वाल्व को फूला के किया ठीक…
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हिमांशु यादव द्वारा पहली बार हुआ सिकुड़े हुए हार्ट के वाल्व ( Mitral stenosis) का इलाज किया गया है। डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि 40 वर्षीय मरीज़ हमारे पास आये थे जिनकी सांस बहुत फूलती थी, पैरों में सूजन आती थी । इस तकलीफ़ के लिए बार बार कई जगह भर्ती हुए पर पूर्ण आराम नहीं मिल रहा था। जाँच से पता चला की उनके दिल का वाल्व सिकुड़ा हुआ है जिसे Mitral stenosis बोलते हैं। डॉक्टर हिमांशु यादव द्वारा चीर फाड़ के ऑपरेशन के बिना पैर की नस के रास्ते से हार्ट के वाल्व तक बलून ले जाकर हार्ट के सिकुड़े हुए वाल्व को फूला के ठीक किया गया। मरीज़ का पूर्ण इलाज असाध्य रोग के अंतर्गत निशुल्क हुआ। इस तरह का ऑपरेशन एस एन मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ। अब मरीज़ को राहत है और 2 ही दिन में मरीज़ की छुट्टी भी हो गई।डॉ. हिमांशु ने प्रिंसिपल डॉ। प्रशांत गुप्ता का आभार प्रकट किया , जिनके कुशल नेतृत्व के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन सुविद्याएँ बेहतर होती जा रही है , बेहतर काम करने का मौक़ा मिल रहा है और एस एन मेडिकल कॉलेज प्रतिदिन नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।