आगरालीक्स…आगरा होकर जाएगी छठ स्पेशल ट्रेन. अन्य ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए किया स्पेशल ट्रेन का संचालन
छठ महापर्व मनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है. आगरा के आगरा फोर्ट स्टेशन से अहमदाबाद से पटना तक चलने वाली छठ स्पेशल ट्रेन जाएगी. यही नहीं पटना से भी यह ट्रेन अहमदाबाद के लिए चलाई जा रही है जो कि आगरा फोर्ट स्टेशन पर स्टॉप होगा.
जानिए क्या होगी टाइमिंग
09467 ट्रेन 28 अक्टूबर को अहमदाबार से चलेगी. शाम 4 बजकर 25 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी जो कि आगरा अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को सुबह सात बजकर 30 मिनट पर आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
वहीं 30 अक्टूबर को पटना से 09468 छठ स्पेशल ट्रेन सुबह छह बजे रवाना होगी जो कि उसी दिन यानी 30 अक्टूबर को शाम सात बजकर 25 मिनट पर आगरा पहुंचे जाएगी.

बता दें कि हाल ही में दीपावली जैसा त्योहार निकला है. जिसमें अभी भी सीटों के लिए मारामारी है. यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही हैं. अब छठ महापर्व भी शुरू हो जाएगा जिसके लिए भी सीटें नहीं मिल रही हैं. ऐसे में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.