Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra News : Chintan Shivir on Vision 2047 from today in Agra #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Chintan Shivir on Vision 2047 from today in Agra #Agra

353

आगरालीक्स .. Agra News : आगरा में आज से चिंतन शिविर, 36 राज्यों के 11 मंत्री और अधिकारी देश के विजन 2047″ को लागू करने के लिए एक्शन प्लान पर करेंगे मंथन। चिंतन शिविर में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामाजिक न्याय एवम कल्याण से संबंधित विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, होटल जेपी पैलेस में चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ( Agra News : Chintan Shivir on Vision 2047 from today in Agra )
चिंतन शिविर का उद्देश्य मंत्रालय के कार्यों की समीक्षा करना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विजन 2047” को लागू करने के लिए एक्शन प्लान बनाना है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामाजिक न्याय एवम सामाजिक कल्याण से संबंधित विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, और अन्य प्रमुख हितधारक समूह शामिल होंगे, जो पूरे देश में पिछड़ों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे।
“चिंतन शिविर” की अध्यक्षता य केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे, जिनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा और रामदास आठवले एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय से संबंधित योजनाओ के प्रगति की समीक्षा करना और उनके बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा करना है। इसका उद्देश्य केंद्र, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच समन्वय सुनिश्चित करना और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श करना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

आगरा

Agra News: Students from the 1976 batch visited Agra College to celebrate their golden jubilee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में आए 1976 बैच के विद्यार्थी. 50 साल बाद फिर...

error: Content is protected !!