आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एमजी रोड पर दीपावली की शॉपिंग के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई गईं, स्पीड कलर लैब से भगवान टॉकीज के बीच सिटी बस नहीं चलेगी, कई बाजारों में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित, इनका रूट बदला गया है। ( Agra News: City bus on MG Road route diverted, Parking in three places#Agra)
दीपावली पर लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं लेकिन जाम में फंसने से परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। दीपावली के लिए सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है।
सिटी बसों का रूट बदला गया
एमजी रोड पर सिटी बसों के रूट में बदलाव किया गया है। स्पीड कलर लैब से सिटी बस आरबीएस चौराहा होते हुए खंदारी चौराहे तक जाएंगी, खंदारी चौराहे से बसें हाईवे पर सर्विस रोड से होते हुए भगवान टॉकीज तक पहुंचेंगी। इसी तरह से भगवान टॉकीज से हरीपर्वत तक आएंगी।
इन बाजारों में चार पहिया और तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित
किनारी बाजार, फव्वारा, राजा की मंडी, लोहामंडी, घटिया आजम खां, शाहगंज, कारगिल पश्चिमपुरी में चार पहिया और तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं।
यहां बनाई गईं अस्थायी पार्किंग
संजय प्लेस, नगर निगम और पालीवाल पार्क में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही