आगरालीक्स…आगरा में अचानक बदला मौसम. शाम होते ही चली तेज हवाएं, बादल छाए, हो सकती है बारिश. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में शाम होते ही अचानक मौसम बदल गया है. तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छा गए हैं. कहीं—कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. इधर मौसम विभाग ने आगरा में बारिश के आसार जताए हैं. शनिवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. गुरुवार सुबह से ही धूप निकली हुई थी लेकिन शाम से बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेलिसयस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 08/05/25) 35.6
Departure from Normal(oC) -6.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/05/25) 24.2
Departure from Normal(oC) -2.0