फिरोजाबादलीक्स…दुखद, एक्सीडेंट में मां—बेटे की मौत. अज्ञात वाहन की कट से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी…
आगरा मंडल के फिरोजााबद जिले में एक दर्दनाक एक्सीडेंट में मां—बेटे की मौत हो गई. सिरसागंज हाइवे पर हुए इस हादसे में अज्ञात वाहन ने एक बाइ को कट मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी. हादसे में बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मृतक बेटे का नाम लक्ष्मीशंकर बताया गया है जो कि रोडवेज में परिचालक था. बताया जाता है कि वह अपनी मां और एक महिला को लेकर बाइक से इटावा जा रहे थे लेकिन रास्ते में हादसा हो गया. मां बेटे की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हुई है.