आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में एडमिशन 9 मई से. बीए, बीएएसी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल, बीबीए, बीसीए, बीएससी (बायोटैक) और बीपीईएसएस में जानें कितनी—कितनी हैं सीटें…
सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा में 9 मई से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल, बीबीए, बीसीए, बी०एस०सी० (बायोटैक) एवं बीपीईएस में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित समस्त कक्षाओं में प्रवेश हेतु महाविद्यालय की आधिकारिक वैबसाइट– sjcagra.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। महाविद्यालय का आवेदन पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी डा० भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का सम्बन्धित कक्षा में प्रवेश हेतु सामर्थ / वैब रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। बिना सामर्थ / वैब रजिस्ट्रेशन के महाविद्यालय में आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा और न ही प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी अर्ह माना जायेगा । समस्त कक्षाओं का विवरण निम्नवत् हैः-बी0कॉम - 240 सीट
बी०एस०सी०-360 सीट
बी0सी0ए0-60 सीट
बी0ए0 - 640 सीट
बी०कॉम० वोकेशनल- 360 सीट बी0बी0ए0 - 120 सीट
बी०एस०सी० (बायोटैक) — 60 सीट
बी0पी0ई0एस0-. 60 सीट