आगरालीक्स…आगरा में कल क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आ रहे हैं. ताजमहल और आगरा किला जाएंगे. आम टूरिस्ट के लिए दो—दो घंटे बंद रहेंगे स्मारक
आगरा में शनिवार को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक आ रहे हैं. प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक आगरा में ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगे. वीआईपी विजिट के चलते दोनों स्मारक दो दो घंटे के लिए आम टूरिस्ट के लिए बंद रहेंगे. प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक के पहुंचने से पहले ही स्मारकों को खाली करा लिया जाएगा और टूरिस्ट के लिए बुकिंग विंडो भी बंद रहेगी.ये है पूरा कार्यक्रम
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक शनिवार सुबह नई दिल्ली से बाया रोड होते हुए कार से आगरा आएंगे. सु ह 9 बजे वो दिल्ली से रवाना होंगे और एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा में होटल अमर विलास पहुंचेंगे. इस बीच रमाडा कट पर उनका स्वागत किया जाएगा. अमर विलास से वो दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर ताजमहल देखने के लिए पहुंचेंगे और यहां करीब डेढ़ घंटा रुकेंगे. इसके बाद होटल अमर विलास जाएंगे. यहां लंच करने के बाद आगरा किला तीन बजकर 30 मिनट पर जाएंगे जो कि आम पर्यटकों के लिए साढ़े 5 बजे तक बंद रहेगा. निर्धारित समय के बाद ही आम टूरिस्ट को एंट्री नहीं दी जाएगी. आगरा किला देखने के बाद वो कार से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.