Tuesday , 27 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Divisional Commissioner inspected in Mathura, gave instructions for arrangements in temples on Janmashtami…#agranews
टॉप न्यूज़मथुरा

Agra News: Divisional Commissioner inspected in Mathura, gave instructions for arrangements in temples on Janmashtami…#agranews

225

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगी ये व्यवस्थाएं. मंडलायुक्त् ने किया निरीक्षण दिए निर्देश

मंडलआयुक्त रितु माहेश्वरी ने मथुरा जनपद श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया व जन्माष्टमी और यात्रियों के सुगम दर्शन की व्यवस्था से संबंध में की समीक्षा बैठक। बैठक में मंडलआयुक्त द्वारा प्रवेश एवं निकासी द्वार देखे और पूर्व व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। प्रवेश एवं निकास द्वारों पर भीड़ को एकत्रित नहीं होने देना है, उनका निरंतर आवागमन बनाये रखना है, जिससे भीड़ एकत्रित न हो सके तथा सीढियों पर व्यवस्थित रूप से बैरीयर/बैरीकेटिंग लगाये जायें, जिससे भीड़ का दबाव नियंत्रित किया जा सके।

मण्डलआयुक्त ने श्रद्धालुओं हेतु सुलभ, सुगम व सुदृढ़ व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों को साफ सफाई, भण्डारों की अनुमति, मोबइल टाॅयलेट, वाॅटर टैंकर, साज सजावट, लाइटिंग, पार्किंग, ईरिक्शा स्टैण्ड, ई बसें संचालन, पीए सिस्टम, जूताघर आदि के संबंध में निर्देश दिये। साफ सफाई सुदृढ़ रखें, जूताघर पर पर्याप्त डयूटी लगायें, मन्दिरों के आवागमन मार्ग, पार्किंग, जूताघरों आदि हेतु साइन बोर्ड लगाये जायें। परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटायें तथा नियमानुसार जुर्माना लगा ने के दिए निर्देश।

साथ ही त्यौहारों के दृष्टिगत श्रीबांके बिहारी जी एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मेडिकल सेन्टर स्थापित करते हुए मेडिकल टीमें लगाई जाए। पीए सिस्टम के माध्यम से नियमित रूप से मेडिकल सेन्टर, जूता घर, हेल्पलाइन नम्बरों आदि का अनाउसमेंट करे । तथा मन्दिर के अन्दर, आवागमन मार्ग, होल्डिंग एरिया, पार्किंग आदि स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मन्दिर की लाईव स्ट्रीमिंग/लाईव टेलीकास्ट दिखाया जाये। जिले की बेवसाइट पर मन्दिर के दर्शन हेतु बनी बेवसाइट के साथ लिंक को प्रदर्शित किया जाये, यूटयूब पेज बनाया जाये, जिसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये।

मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जनपद के सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त करते हुए रोड को पैच-लेस बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि ठेकेदार द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया हो, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए । साथ ही सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मार्गों को सुदृंढ़ करवाए। व एसडीएम छाता से नंदबाबा मंदिर, एसडीएम महावन से 84 खंभा मंदिर, दाऊजी मन्दिर एवं रमणरेती आश्रम तथा एसडीएम गोवर्धन से राधा रानी मंदिर व गिर्राज जी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। सभी को निर्देशित किया अपने अपने कार्य क्षेत्र में एंबुलेंस, साइन बोर्ड, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत, सुदृंढ़ मार्ग आदि की व्यवस्था पूर्व में कराना सुनिश्चित करे।

सीएमओ को निर्देश दिए कि श्री बांके बिहारी जी मंदिर के अंदर एवं बाहर मेडिकल टीम लगाए, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करे, आवश्यक दवाएं रखे व मंदिर के निकटतम एंबुलेंस की सुविधा रखे। विद्युत विभाग के अधिकारियों को पर्वों के दृष्टिगत सभी पोलो/ खम्बो पर प्लास्टिक रैपिंग करे, लटके तारों को अभियान चलाकर व्यवस्थित करे तथा खराब ट्रांसफॉर्मर को सही कराए व नगर निगम को सभी स्ट्रीट लाइट को संचालित कराने के निर्देश दिए। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारी तथा सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में रात्रि में भ्रमण कर सभी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करे और शीघ्र सभी चिन्हित स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाना सुनिश्चित करे।

मंडलआयुक्त महोदया द्वारा जनपद को अतिक्रमण मुक्त, सभी स्ट्रीट लाइट संचालित , व्यवस्थित पार्किंग, सुदृंढ़ यातायात, मोबाइल टॉयलेट में नियमित सफाई, वाटर टैंकर पर डिस्पोजेबल ग्लास, जगह जगह पर कूड़ादान, दुकानों के आगे कूड़ादान, नियमित एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाने आदि के निर्देश दिए।

सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जहा से अतिक्रमण हटाया गया हो, वहां पर पुनः अतिक्रमण न हो। सभी अतिक्रमण मुक्त रोड़ की वीडियोग्राफी कराई जाए और अधिकारियों / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए कि दोबारा अतिक्रमण न हो और यदि अतिक्रमण दोबारा पाया जाए तो संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी को निलंबित किया जाए। उन्होंने एंक्रोचमेंट / अतिक्रमण (स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण) पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए। जनपद के आवागमन मार्गो को मॉडल रोड के रूप में विकसित करे।

बैठक मे जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त नगर निगम अनुनय झा, वीसी एमवीडीए नागेंद्र प्रताप, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी सुरक्षा, एसडीएम महावन, एसडीएम छाता, एसडीएम गोवर्धन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!