Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News : Earthquake tremors feel in Agra in Mid night #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Earthquake tremors feel in Agra in Mid night #agra

261

आगरालीक्स…आगरा में आफिस पहुंचे लोगों ने बताया कि तेज थे झटके, हम डर गए थे, आगरा में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, जो जागे थे उन्होंने बताया कैसा लगा. आगरा में भी आधी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ लोग जाग गए और घरों से बाहर देखने लगे, वहीं कुछ लोग जो पहले से जागे थे उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत, यूपी, एमपी, उत्तराखंड में भी जबरदस्त झटके महसूस किए गए। रंग जी हाइट्स निवासी आगरा कीं एक डाॅक्टर ने बताया कि उस समय हाॅस्पिटल से एक इमरजेंसी काॅल ने उन्हें जगाया था। जब वे फोन पर बात कर रही थीं तभी बैड और घर की कुछ चीजें हिलती हुईं महसूस हुईं। चीजें काफी तेज हिलीं। पहले उन्हें लगा कि उन्हें चक्कर आए हैं, लेकिन जब स्थिति स्पष्ट हुई तो वे डर गई थीं। वहीं आगरा के एक दवा कारोबारी देर रात एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। प्रतापपुरा चौराहे की रेड लाइट पर उनकी गाड़ी रूकी। रात के लगभग दो बजे थे। अचानक गाड़ी हिली। पहले उन्हें लगा कि शायद पीछे से किसी ने टक्कर मारी है। वे गाड़ी से बाहर आए, इधर-उधर देखा तो कोई नहीं था। वे समझ गए कि धरती हिली है। इससे उन्हें भी डर महसूस हुआ। इधर देर रात जाग रहे कई लोगों ने व्हाॅट्स एप पर भी इस बारे में जानकारी साझा की, लेकिन चूंकि अधिकांश लोग गहरी नींद में होते हैं, इसलिए कम ही लोगों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की।
इधर नाइट ड्यूटी करने वाले कई लोगों ने भी यह झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्मोलाॅजी के मुताबिक मंगलवार देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटकों का केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। इसके बाद रात करीब 4 बजे से बादलों की तेज गरज के साथ बारिश भी हुई। आंधी और बारिश के साथ तेज गड़गड़ाहट ने भी लोगों को डर का अहसास कराया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

error: Content is protected !!