आगरालीक्स …आगरा में आतिशबाजी की दुकानें लगीं. 128 दुकानों पर मिलेंगे हरित बम पटाखे. जानिए आपके नजदीक कहां लगी हैं आतिशबाजी की दुकानें
आगरा में दीपावली को लेकर पटाखों की दुकानें लग गई हैं. यह दुकानें आज शुक्रवार छह नवंबर से 10 नवंबर तक लगी हैं.
कहां कितनी दुकानें लगेंगी
जीआईसी मैदान लोहामंडी में 25 दुकानें
बैपटिस्ट हायर सेकेंडर स्कूल का खाली मैदान साईं की तकिया में 10 दुकानें
कंपनी गार्डन सदर बाजार में 17 दुकानें
शक्तिनगर, सदर बाजार के खाली मैदान में 10 दुकानें
मेहताब बाग पार्किंग के सामने खाली मैदान में 50 दुकानें
यमुना किनारा कॉरिडोर पार्क रकाबगंज में 16 दुकानें
आवास विकास सेक्टर 11 पर 45 दुकानें
ये हैं नियम
आवंटित दुकान का आकार 10 बाई 10 फुट होगा. दुकानों के बीच कम से कम 10 फुट की दूरी रखनी होगी. इसके अलावा अग्निशनम अधिकारी से एनओसी लेना अनिवार्य होगा. दुकानदारों को दुकान में पानी और रेत से भरी कम से कम दो दो बाल्टियां रखनी होंगी. 10 नवंबर के बाद पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी. दुकानदार केवल अनुमन्य ब्रांड के हरित पटाखे की बेच सकेंगे. उल्लंघन करने पर विक्रेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.