आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर विवाहिता की मौत. पिता ने कहा दहेज के लिए बेटी का होता था उत्पीड़न. डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में धनतेरस पर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करने और हत्या करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाने में शिकायत भी की है. पिता का आरोप है कि शादी में 25 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुरालीजन बेटी का उत्पीड़न करते थे और लगातार दहेज में कार की डिमांड कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पूनम की शादी 6 मार्च 2025 को जीतू पुत्र रामवीर सिंह निवासी बरौली अहीर थाना एकता के साथ हुई थी. आज छह नंवबर को सुबह बेटी ने भाई दुर्गेश को फोन कर अपनी आपबीती बताई थी. उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसके बाद परिवार के लोग ससुराल पहुंचे तो वहां घर के सभी लोग गायब मिले. पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.