आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की 22 नई सीटें बढ़ीं. अब कुल सीटें 243. जानिए किस विभाग में कितनी सीटें बढ़ीं.
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (PG) की कुल 22 नई सीटों की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही संस्थान में पीजी सीटों की कुल संख्या 221 से बढ़कर अब 243 हो गई है।
जानिए किस विभाग में कितनी सीटें बढ़ीं
फिजियोलॉजी (Physiology): 5 सीटें
पैथोलॉजी (Pathology): 4 सीटें
रेडियोडायग्नोसिस (Radiodiagnosis): 3 सीटें
एनेस्थीसिया (Anaesthesia): 6 सीटें
ईएनटी (ENT): 4 सीटें
कुल बढ़ी सीटें: 22
(अन्य विभागों में भी कुछ और सीटों की स्वीकृति अभी प्रतीक्षित है।)
एसएनएमसी के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने इस उपलब्धि पर संबंधित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों एवं फैकल्टी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। इस सफलता में डॉ. गीतू सिंह एवं श्री भारत एवं विभागों का अत्यंत योगदान रहा । उन्होंने कहा कि पीजी सीटों में बढ़ोतरी से न केवल मेडिकल छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार होगा और आम जनता को अधिक सुलभ व बेहतर इलाज मिल सकेगा।