आगरालीक्स…आगरा नगर निगम के सदन में जोरदार हंगामा. सदन में पहले बोलने को लेकर भाजपा—बसपा पार्षदों में नोकझोंक. माइक तोड़ने पर बसपा पार्षद निस्काषित
आगरा नगर निगम की सदर कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. पहले बोलने को लेकर भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई. सदन की कार्रवाई शुरू होते ही बसपा के पार्षद सुनील शर्मा ने व्यवस्था पर सवाल उठाया और अपनी मांगों और विरोध को दर्ज कराने के लिए वो काली पट्टी आंखों में बांधकर सीधा वेल में जाकर बैठ गए. उनके समर्थन में बसपा के अन्य पार्षदों ने भी वेल में उतरकर जोरदार प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया.
हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच बसपा पार्षद यशपाल सिंह ने माइक तोड़ दिया जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर हेमलता दिवाकर ने सख्त रुख अपनाया और अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा पार्षद यशपाल सिंह को आज के पूरे सदन सत्र के लिए निष्कासित कर दिया. भाजपा और बसपा के बीच चल रही तकरार के कारण नगर निगम की कार्यवाही काफी देर तक बाधित रही. इस बीच भाजपा पार्षदों ने माइक की प्रतीकात्मक अर्थी बनाई और छाती पीट पीट कर रोने लगे.