आगरालीक्स…आगरा में रक्षाबंधन पर घेवर की 15 से 18 वैरायटियां लाए ब्रज रसायनम और गोपालदास पेठे वाले..हर स्वाद बेमिसाल, देखते ही मन को भा रहे…हर घर की बन रहा पसंद
रक्षाबंधन 9 अगस्त को है और रक्षाबंधन की स्पेशल मिठाई घेवर की मिठास पूरे आगरा में फैलने लगी है. यूं तो घेवर आगरा के गलियों से लेकर बाजारों में हर जगह बनता और बिकता हुआ दिखाई दे जाएगा लेकिन घेवर को स्पेशल बनाने और उसमें कई सारी वैरायटियां शामिल करने का काम ब्रज रसायनम और गोपालदास पेठे वाले कर रहे हैं. हर साल कुछ न कुछ घेवर में ऐसा स्पेशल करते हैं कि वो लोगों की पसंद बन जाता है.इस बार 15 से 18 वैरायटियां घेवर की
आगरा के ब्रज रसायनम और गोपालदास पेठे वालों के यहां इस बार भी घेवर की एक दो नहीं बल्कि 15 से 18 वैरायटियां लाई गई हैं. घेवर की असली मिठास, असली स्वाद और असली रंग इन वैरायटियों में साफ झलकता है. छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद के अनुरूप उनकी पसंद के फ्लेवर में घेवर तैयार किए गए हैं. फिर चाहे वो मैंगो हो या फिर चॉकलेट, पारंपरिक मलाई घेवर हो या फिर केसर पिस्ता घेवर, गोल्डन घेवर और तहलका घेवर की डिमांड तो सबसे अधिक है क्योंकि ये दोनों ही इस समय छाए हुए हैं.
आगरा के ब्रज रसायनम और गोपालदास पेठे वालों के यहां घेवर के इतने सारे स्वाद हैं कि लोग इनके दीवाने हैं और यही कारण है कि यहां के घेवर लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. इसके अलावा आकर्षक साज सज्जा के साथ घेवर जब पैक होकर आता है तो मन प्रसन्न हो जाता है.