Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: GRP caught 25 thousand prize crook with fake notes of 21 thousand and equipment worth 7 lakh…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: GRP caught 25 thousand prize crook with fake notes of 21 thousand and equipment worth 7 lakh…#agranews

156

आगरालीक्स…प्रिंटिंग कोर्स का डिप्लोमा करने वाला छाप रहा था नकली नोट. 21 हजार के जाली नोट और करीब सात लाख के उपकरण के साथ पकड़ा गया. 25 हजार का इनामी…

जीआरपी मथुरा जं0 और बनारस पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीमों के द्वारा नोटों की बनारस मैं छपाई/खपत/ जालसाजी करने वाले संगठित गिरोह के सरगना 25000/- का इनामी रौनक उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 21 हजार रुपये के जाली नोट,अर्द्ध निर्मित जाली नोट, जाली नोट छापने के उपकरण व अन्य सामग्री (अनुमानित कीमत करीब 7 लाख) बरामद। पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो0 मुश्ताक द्वारा चलती ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अनुक्रम में दिनांक 09.12.2022 को जीआरपी मथुरा जं0 द्वारा जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफास करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था । जिनके कब्जे से 01 लाख 50 हजार रुपये के जाली नोट, अर्द्ध निर्मित जाली नोट व नोट छापने का सिक्योरिटी पेपर बरामद हुआ था।

इस संबंध में थाना जीआरपी मथुरा जं0 पर पंजीकृत मु0अ0सं0354/2022 धारा-489क/489ख/489ग भादवि में वाँछित/सक्रिय जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह के सरगना एवं अन्य अभियुक्त गण की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो0 मुश्ताक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, आगरा सुदेश गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में 08 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे । गठित टीमों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए बनारस पुलिस की मदद से गिरोह के सरगना 25000/- का इनामी रौनक उर्फ मुकेश को श्रीनगर कालोनी स्थित नवनिर्मित मकान, थाना सारनाथ बनारस से बडी संख्या में तैयार जाली नोट,अर्द्ध निर्मित जाली नोट व जाली नोट छापने के उपकरण व अन्य महत्वपूर्ण सामग्री के साथ जाली नोट तैयार करते हुए गिरफ्तार किया गया।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.रौनक उर्फ मुकेश उर्फ टीपू पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी ग्राम सिरिस्टी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी हाल पता रमेश पुत्र नरसिंह का किराये का मकान श्रीनगर कालोनी पहाडिया थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र 33 वर्ष

गिरफ्तार का दिनांक व स्थान
दिनांक 10.12.2022 रात्रि, श्रीनगर कालोनी स्थित नवनिर्मित मकान, थाना सारनाथ बनारस

बरामदगी विवरण
1- 500-500 रुपये के 42 जाली नोट (21 हजार रुपये)
2-500-500 रुपये के 04 अर्द्ध निर्मित जाली नोट
3-सिक्योरिटी थ्रिड का रोल
4-01 कम्प्यूटर मय सहवर्ती उपकरण
5-01 यू0पी0एस0
6-01 प्रिन्टर EPSON (हाई क्लास)
7-01 फोटो स्टेट मशीन बडी
8-01 लेमीनेशमन मशीन
9-01 पंचिंग मशीन बडी
10-01पेपर कटर
11- 08 फ्रेम स्लाइडर अलग अलग साईज के
12-10 लकडी के फ्रेम(कैनवास)
13-02 बोर्ड लकडी के
14-03 फ्रेम धातु के
15-जाली नोट छापने के लिये प्रयोग में आने वाले अन्य उपकरण व सामग्री (स्याही,पाउडर, स्क्रीन printing वाटर मार्क आदि)

पूछताछ विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैंने प्रिंटिंग कोर्स का डिप्लोमा किया हुआ है और में पूर्व में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। इसी दौरान मैंने सन साईट कम्पनी में अपना पैसा इन्वेस्ट किया था, जिसमें मुझे हानि हो गयी और मुझ पर लोगों का काफी कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिये मैं किसी भी प्रकार से ज्यादा पैसा कमाना चाहता था। इसी दौरान मेरा सम्पर्क माल्दा पश्चिम बंगाल के नकली नोट बनाने वाले गिरोह, ब्रजेश मौर्या (जो कई बार जेल जा चुका है) से और उसके अन्य साथी जो दिल्ली, मुम्बई, हरियाणा, पटना के रहने वालों से हुआ था। ब्रजेश और उसके सहयोगियों ने मुझे नकली नोट छापने तथा उसमें प्रयोग होने वाले उपकरण आदि की भी जानकारी दी थी। ब्रजेश और माल्दा पश्चिम बंगाल के सहयोगियों के बताये अनुसार मैंने, सिक्योरिटी पेपर तथा सिक्योरिटी थ्रेड GUANGZHOU BONEDRY CO. LTD. चाईना से ऑनलाइन www. Alibaba.com से आर्डर कर, प्रिंटिंग का पूरा सेटअप कोरियर के माध्यम से प्राप्त किया था । साहब चीन से कई बार सिक्युरिटी पेपर आने में लेट भी हो जाता था इसलिए चीन की कम्पनी से सिक्युरिटी थ्रेड जिस पर RBI, भारत लिखा रहता था उसका बंडल भी हम लोग मंगा लेते थे और बनारस में सिक्युरिटी पेपर पर सिक्युरिटी थ्रेड और वाटरमार्क भी बना लेते थे। लेकिन इसकी क्वॉलिटी चीन के सिक्युरिटी पेपर से खराब होता था लेकिन मांग ज्यादा होने के कारण इसके भी नक़ली नोट हम लोग बना लेते थे।

सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, केमिकल, स्याही और अन्य सामानों का भुगतान ऑनलाइन /ऑफलाइन तरीके से हम लोग करते थे। हमने रमेश (इंजीनियर) के घर को किराये पर लेकर, अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर नकली नोट छापने लगे और DTDC कोरियर कम्पनी व अपने साथियों के माध्यम से भारत के अलग-अलग राज्यों में नकली नोट सप्लाई करने लगेl इसी बीच मेरी मुलाकात नकली नोट का काम करने वाले कलीमुल्ला व मो0 तकीम से हुई जो नकली नोटों का कार्य माल्दा पश्चिम बंगाल के सनाउल आदि के साथ मिलकर करते थे । ब्रजेश ने मेरी भी मुलाकात सनाउल व उसके सहयोगियों से कराई थी, उन्ही के कहने पर कलीमुल्ला मुझ से नकली नोट लेकर जाने लगा था जिसके बदले वह मुझे सिक्योरिटी पेपर व असली करैंसी लाकर देता था । आज भी मैं नोटों की छपाई कर रहा था कि आप लोगो ने रंगे हाथ मुझे पकड़ लिया।

अपराध करने का तरीका
अभियुक्त गण तकनीकी रुप से उच्च शिक्षित शातिर किस्म के अपराधी हैं जो ऑनलाइन साइट व अन्य माध्यम से तकनीकी का प्रयोग कर चीन व अन्य जगहों से ऑनलाइन/ऑफलाइन पैमेंट कर कोरियर के माध्यम से जाली करैंसी छापने हेतु आवश्यक सामग्री सिक्योरिटी पेपर, सिक्यॉरिटी थ्रेड,स्याही, कलर,उपकरण आदि सामान को मंगाकर, जाली भारतीय करैंसी की छपाई कर अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने हेतु जाली करैंसी की सप्लाई के लिये देश के अलग-अलग राज्यों में बडे स्तर पर नेटवर्क स्थापित कर जाली करैंसी का कारोबार करते हैं जाली नोटों को असली के रुप में प्रयोग कर देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कार्य कर अपार धन अर्जित करते हैं । इनकी गिरफ्तारी से निश्चय ही जाली करैंसी का कारोबार करने वाले लोगों में कानून का भय व्याप्त होगा और देश व कानून विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!