आगरालीक्स…आगरा में बच्चों में होने वाले ब्लीडिंग डिसआर्डर्स के बारे में विशेषज्ञों ने दी जानकारी. बच्चों में हड्डी का दर्द, जोड़ का दर्द, कमजोरी और सांस फूलना हो सकते हैं इसके लक्षण…
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा हेमेटो-ऑनकॉलोजी विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स आगरा ब्रांच के सचिव डॉ योगेश दीक्षित ने बताया कि गोष्ठी में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल की वरिष्ठ बालरोग हेमेतो – ऑनकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ अमिता महाजन ने व्याख्यान दिये। अपने एक व्याख्यान में उन्होंने सामान्य तौर पर कराए जाने वाले टेस्ट CBC के बारे में बताया कि इस शुरुआती जांच के द्वारा केवल इन्फेक्शन ही नहीं बल्कि अन्य बीमारियों के बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता है।
अपने दूसरे व्याख्यान में डॉ अमिता महाजन ने बताया कि बच्चों में हड्डी के दर्द, जोड़ का दर्द, कमजोरी महसूस होना और सांस फूलना blood Cancer के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। अपने तीसरे व्याख्यान में उन्होंने बच्चों में होने वाले ब्लीडिंग डिसऑर्डर्स के बारे में बताया। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि बच्चों में थैलीसीमिया, ब्लड कैंसर के इलाज के लिए होने वाले होने वाले बोन मैरो ट्रांसप्लांट पर प्राइवेट अस्पतालों में भी सरकार और विभिन्न NGO द्वारा काफी मात्रा में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे इन बीमारियों का इलाज आम जनता की पहुंच में आ जाता है।
कार्यक्रम का संचालन IAP Agra की ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ स्वाति द्विवेदी ने किया और अंत में डॉ राकेश भाटिया ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम में डॉ आर एन शर्मा, डॉ आर एन द्विवेदी,डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ वी एस कुलश्रेष्ठ सहित आगरा के करीब 40 बालरोग विशेषज्ञों ने भाग लिया ।