Tuesday , 15 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Suspected fire NOC of hospitals, fire safety norms not follow in hospitals in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Suspected fire NOC of hospitals, fire safety norms not follow in hospitals in Agra…#agranews

274

आगरालीक्स….आगरा में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों के आडिट में बड़ा खुलासा, एक हॉस्पिटल की एनओसी संदिग्ध, सात हॉस्पिटलों में मानक अधूरे, मरीज भर्ती करने पर रोक लगाने की संस्तुति।

झांसी मेडिकल कालेज अग्निकांड में 11 नवजात की मौत के बाद प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्पिटलों में अग्नि सुरक्षा का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। डीएम, आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आडिट के लिए अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित की है। टीम ने मंगलवार को कमला नगर क्षेत्र के हॉस्पिटलों का निरीक्षण किया।

हॉस्पिटल की फायर एनओसी संदिग्ध, मानक नहीं मिले पूरे
एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानियां के अनुसार, सार्थक हॉस्पिटल कमला नगर की जांच की गई, यहां हॉस्पिटल संचालक ने 2022 की फायर की एनओसी दिखाई, एनओसी 2025 तक मान्य थी। एनओसी पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के हस्ताक्षर थे वे आगरा में कार्यरत ही नहीं रहे। हॉस्पिटल संचालक टीम को अग्निशमन विभाग में एनओसी के लिए किए गए आनलाइन आवेदन की प्रति भी उपलब्ध नहीं करा सके। सार्थक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजीव गुप्ता का मीडिया से कहना है कि आरोप निराधार हैं, अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी जारी की गई है और 2025 तक वैधता है। मंडल अधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं। आग बुझाने के हॉस्पिटल में सभी इंतजाम हैं, टीम ने भी जांच की तो सभी इंतजाम मिले।

अस्पतालों में मानक नहीं मिले पूरे
एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानियां ने बताया कि कमला नगर ओम अशोका हॉस्पिटल, भाटिया क्रिटकल केयर एंड मैटनिटी सेंटर, बीएम हॉस्पिटल, ह्रदयम हॉस्पिटल, अभलाषा नर्सिंग होम, सर्वोदय हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। हॉस्पिटलों में अग्निशमन विभाग के मानक अधूरे मिले।

मरीज भर्ती करने पर रोक लगाने की संस्तुति
एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानियां ने बताया कि किसी भी हॉस्पिटल में आग बुझाने के प्रर्याप्त इंतजाम नहीं मिले हैं। इन सभी हॉस्पिटलों में मानक पूरे न होने तक मरीज भर्ती करने परी रोक लगाने की संस्तुति की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Agra Cantt GRP apprehended two thieves and recovered jewelry worth up to ₹25 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा जीआरपी ने पकड़ा नीट क्वालीफाई कर चुका चोर. लग्जरी लाइफ जीने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number, Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.

आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों...

बिगलीक्स

Agra News Live: Morari Bapu Ram katha from Today in JP Wedding Ground Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज से मारोरी बापू रामकथा का वाचन करेंगे, जानें...

बिगलीक्स

Agra Health News: SN Medical College Agra Tuesday Super specialist OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में, हार्ट, रोग, गुर्दा, कैंसर रोग विशेषज्ञ...

error: Content is protected !!