Agra News: Weston Cricket Tournament of alumni started in St.
Agra News : IMA, Agra 2024 new team take oath #Agra
आगरालीक्स….Agra News : आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए, आगरा की नई टीम ने कार्यभार संभाला। डॉक्टरों की समस्या हो पाएंगी कम, मरीजों से बेहतर होंगे रिश्ते, चुनौती बढ़ रही हैं। ( Agra News : IMA, Agra 2024 new team take oath )
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, यानी आईएमए आगरा का अधिष्ठापन समारोह रविवार रात को होटल होली डे इन में हुआ। अध्यक्ष बने डॉ. अनूप दीक्षित ने डॉक्टरों की समस्याओं और उनके समाधान का दावा किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी डॉक्टरों और मरीज के बीच के रिश्तों को बेहतर करने पर चर्चा की। कार्यक्रम में एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष आईएमए डॉ. जेएन टंडन, पूर्व कोषाध्यक्ष व सेल्सा अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. आरएम पचौरी, डॉ. ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित
आगरा प्रेसीडेंट इलेक्ट (एक पद) डॉ. पंकज नगाइच
उपाध्यक्ष (दो पद) डॉ. सीमा सिंह, डॉ. योगेश सिंघल
सचिव (एक पद) डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा
कोषाध्यक्ष ( एक पद) डॉ. मुकेश भारद्वाज
संयुक्त सचिव (दो पद )डॉ. करन आर रावत, डॉ. संगीता चतुर्वेदी
सांस्कृतिक सचिव ( एक पद) डॉ. अमिता कुशवाहा
वैज्ञानिक सचिव ( एक पद) डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल,
स्पोटृर्स सचिव ( एक पद) डॉ. देवाशीष सरकार
एडिटर ( एक पद) डॉ. अर्पिता सक्सेना