Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Municipal commissioner accused of indifference in public welfare works, special session to be called…#agranews
आगरा

Agra News: Municipal commissioner accused of indifference in public welfare works, special session to be called…#agranews

347

आगरालीक्स…आगरा में जनहित व विकास र्का न होने पर नगर निगम का विशेष अधिवेशन बुलाने के निर्देश. मेयर ने नगर आयुक्त पर लगाया उदासीनता का आरोप….

नगर निगम आगरा में जनहित व विकास कार्यों में अधिकारियों द्वारा बढ़ती जा रही उदासीनता को दूर करने के लिए विशेष अधिवेशन बुलाया जाएगा। विकास कार्य न होने पर पार्षदों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। ऐसे में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने नगरायुक्त अंकित खण्डेलवाल को पत्र लिख कर विशेष अधिवेशन बुलाने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में नगर आयुक्त पर जनहित कार्यों को महत्व न देने का आरोप
महापौर ने नगर आयुक्त को 30 अप्रैल 2025, 25 अप्रैल 2025, 09 सितंबर 2024 को लिखे गए पत्रों का हवाला देते हुए पत्र लिखा है कि 15वें वित्त आयोग के मिनट्स परिचालन पत्रावली/अभिलेख लौटती डाक से उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी थी, जिनमें पार्षदों के कार्यो, उनके क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य, नाला/नाली/फर्श निर्माण/पार्को का सौन्दर्याकरण आदि के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने की समीक्षा की जानी थी। लेकिन आपके द्वारा वांछित अभिलेख/सूचना/पत्रावली उपलब्ध नही करायी गयी। इससे प्रतीत होता है कि आपके द्वारा नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों के कार्यों की उपेक्षा की जा रही है जिसके कारण आपके द्वारा अधोहस्ताक्षरी के पत्रों का संज्ञान नही लिया जा रहा है और न ही जनहित के कार्यो को महत्वता दी जा रही है, जो नगर निगम के प्रोटोकाल के प्रतिकूल है। महापौर ने आगे लिखा कि नगर निगम के पार्षदों के आक्रोश के दृष्टिगत रखते हुए उक्त समस्त विषय पर आवश्यक चर्चा किये जाने के लिए नगर निगम सदन के विशेष अधिवेशन की बैठक बुलाया जाना आवश्यक है। अतः आप वांछित समस्त विषयों पर दो दिन में तैयारी कर अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें जिससे अधोहस्ताक्षरी द्वारा नगर निगम के विशेष अधिवेशन की बैठक की तिथि निश्चित की जा सके।

महापौर ने नगर आयुक्त से इन विषयों में मांगी थी सूचना
नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम निधि एवं शासन से विभिन्न निधियों में प्राप्त अनुदान के सापेक्ष विभिन्न मदों में कितना कितना धन व्यय हुआ तथा कितना अवशेष है।
नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम स्तर से उद्यान विभाग का सृजन / गठन किया गया है तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में उद्यान विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में क्या-क्या कार्य कराये गये।
15 वे वित्त आयोग निधि के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यों के कार्ययोजना की मिनट्स परिचालन पत्रावली में महापौर द्वारा स्वीकृत सोलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत क०सं० 18 नाला निर्माण (108 नालों की मरम्मत का कार्य) कार्य तथा कं०सं० 01 से 09, 12, तक के कार्यों की पत्रालियाँ मांगी गयी थी और नये प्रस्तावित कार्यों की कार्ययोजना मांगी गई थी।
नगर निगम कार्यकारिणी समिति (मूल बजट 2025-26) की बैठक का कार्यवृत्त मांगा गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!