Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Rahul and Akhilesh come together after seven years from the land of Agra, this together can blossom in Lok Sabha elections…#agranews
आगराटॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra News: Rahul and Akhilesh come together after seven years from the land of Agra, this together can blossom in Lok Sabha elections…#agranews

138

आगरालीक्स…आगरा की सरजमीं से सात साल बाद साथ आए राहुल गांधी और अखिलेश। लोकसभा चुनावों में गुल खिला सकता है, यह साथ…

भाजपा का विजय रथ रोकने की चुनौती
लोकसभा चुनाव में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। हालांकि बनने के साथ अपने-अपने राज्यों के कद्दावर राजनीतिक दल अपनी मर्जी और शर्तों के साथ इससे जुड़े हैं। गठबंधन में टूट-फूट भी हुई है लेकिन भाजपा के विरोध के लिए गठबंधन होना जरूरी है, जिसके लिए कांग्रेस जैसी पार्टी क्षेत्रीय दलों से समझौते करने के लिए मजबूर है।

रालोद से टूट के बाद सपा के लिए भी जरूरी
उत्तर प्रदेश के चुनाव सीधे केंद्र की सत्ता को प्रभावित करते हैं। देश की सबसे ज्यादा सीटों वाले इस प्रदेश में भाजपा का वर्चस्व तोड़ने के लिए समाजवादी पार्टी ने रालोद से साथ छूटने के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और उसे 17 सीटें दी हैं।

विस चुनावों पसंद नहीं आया था यह साथ
आगरा में आज कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव यूपी विधानसभा के 1917 के चुनाव के बाद एक बार फिर एक मंच पर साथ आए हैं। यूपी विधानसभा के चुनाव में दोनों दलों द्वारा दिया गए नारे- यूपी को यह साथ पसंद है, को जनता ने इसे नकार दिया था।

इस बार लोगों को पसंद आ रहा है यह साथ
लोकसभा चुनावों को लेकर दोनों दल एक बार फिर साथ आए हैं। जनता इसे कितना पसंद करेगी यह तो समय बताएगा लेकिन फिलहाल की स्थिति को देखते हुए इस साथ को एक बार फिर पंसद किया जा रहा है। आगरा में दोनों लोगों का साथ होने पर लोगों में उत्साह काफी नजर आया। अलीगढ़ में गठबंधन के बाद काफी भीड़ रही।

दोनों ने किया मंच साझा, प्रियंका भी रहीं साथ
आगरा में दोनों नेताओं के एक मंच पर साथ आने के बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों नेता लोकसभा चुनाव में कई बार एक साथ मंच साझा कर सकेंगे।

यूपी के यह लड़के वर्सेज मोदी
इसके लिए दोनों ओर से तैयारी की जा रही है। इस बार चुनावी नारे को यूपी के यह लड़के वर्सेज मोदी के रूप में लेकर लडाई लड़ने की योजना है। खास बात यह है कि ये यूपी के लड़के वाला नारा ज्यादा प्रभावी हो सकता है क्योंकि अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के युवा खिलाड़ियों को लेकर किया ट्विट- आजकल के यह लड़के भी काफी चर्चित रहा था।

राहुल ने मोहब्बत तो अखिलेश संविधान की बात कही
आगरा में जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान लेकर आने की बात कही तो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संविधान को बचाने की बात कही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activa rider dies in accident on Agra’s Water Works flyover…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट में एक्टिवा सवार की मौत....

आगरा

Agra Live News: Swabhimaan Sammelan of Vishwa Hindu Mahasangh in Agra on June 12…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व हिन्दू महासंघ का स्वाभिमान सम्मेलन 12 जून को. महंत...

आगरा

Agra Live News: Even in the posh colony of Agra, people are craving for water in this scorching heat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में पॉश कालोनी में भी पानी को तरस...

आगरा

Obituaries of Agra on 5th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!