आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 200 से 2000 रुपये तक की मिठाई भी डिब्बे सहित तौली जा रही है। मिठाई कम तौलने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यहां करें शिकायत।
दीपावली पर मिठाई वालों की दुकानों पर भीड़ लगने लगी है, इसके साथ ही कई तरह के पैक्ड आइटमों की भी बिक्री हो रही है। सस्ती और महंगी मिठाई को दुकानदार डिब्बे सहित वजन करते हैं। कुछ दुकानदार ही ऐसे हैं जो डिब्बे का वजन मिठाई में शामिल कर देते हैं और वजन करते समय 500 ग्राम की मिठाई को 575 ग्राम तक देते हैं लेकिन तमाम मिठाई विक्रेता डिब्बे में रखकर 500 ग्राम मिठाई तौल रहे हैं। ( Agra News : Rs 50000 fine for Weigh of Mithai & Dry fruits with box Ghatatauli ( Less weight) of Mithai & Dry fruits)
डिब्बे का वजन 150 से 200 ग्राम
मिठाई विक्रेता भी मोटे और बड़े डिब्बे बना रहे हैं, इनका वजन 150 से 200 ग्राम है। डिब्बे का ज्यादा वजन होने के कारण कम मिठाई ही तौल कर दी जा रही है। इसे लेकर बांट माप विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बांट माप निरीक्षक अतुल प्रताप सिंह का कहना है कि कम मिटाई और ड्राई फ्रूट की तौल करने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
यहां करें शिकायत
बांट माप विभाग आगरा कार्यालय के नंबर 0562 2225247 पर शिकायत कर सकते हैं, मिठाई पर एक्सपायरी डेट और कम वजन की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की जा सकती है।