आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं के गोदाम पर छापा, एक करोड़ की दवाएं जब्त। सरगना पप्पू डालडा फरार। ( Agra News: Rs One crore Three narcotics drug seize, 9 sample taken#Agra )
आगरा में गुरुवार को एंटीनारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला मेवाती ताजनगरी फेज टू में छापा मारा। एक मकान के बाहर दुकान बनी हुई थी, दुकान मालिक इदरीश से दुकान खुलवाई गई। दुकान में नारकोटिक्स की दवाओं का जखीरा भरा हुआ था। नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली नींद और दर्द की दवाएं कार्टून में भरी हुईं थी।
44 गत्ते में दवाएं जब्त, सरगना पप्पू डालडा फरार
टीम की पूछताछ में इदरीश ने बताया कि उसने अपने साले पक्की सराय निवासी पप्पू डालडा को किराए पर दुकान दी थी, तीन मई को वह आटो से सामान लेकर आया था और दुकान में रखकर चला गया इसके बाद वह नहीं आया। टीम ने गोदाम से 44 गत्ते दवाओं के जब्त किए हैं।
एक करोड़ की दवाएं
टीम ने गोदाम से एल्प्राजोलम टैबलेट पीबीजोलम .5 एमजी, दर्द की दवा साइनोडिस्कोप्लस, दर्द की दवा कार्नबीटाजोल और बुखार और दर्द की दवा पीबी नेट जब्त की है। इन दवाओं की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। दवाएं हिमाचल के बददी में तैयार हो रहीं थी। ये दवाएं कहां बेची जाती थीं, इसकी जांच की जा रही है। टीम ने नौ दवाओं के सैंपल लिए हैं।