आगरालीक्स…आगरा में बड़ी मात्रा में मिला नारकोटिक्स दवाओं का जखीरा. दुकानदार बोला—यह माल रिश्तेदार का. एंटी नारकोटिक्स टीम ने दवाओं को किया सीज, मुकदमा होगा दर्ज
आगरा के औषधि विभाग और एंटी नारकोटिक्स टीम को बड़ी मात्रा में नारकोअिक्स श्रेणी की दवाओं का जखीरा मिला है. संयुक्त रूप से दोनों टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर ताजनगरी में यह कार्रवाई की है. मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.ताजनगरी फेस 2 के नगला मेवाती में इदरीश की दुकान है. गुरुवार को औषधि विभाग के निरीक्षक और एएनटीएफ पुलिसबल के साथ यहां पहुंचे तो दुकान में बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलीं. दवाओं के लिए आवश्यक लाइसेंस के बारे में जब दुकान मालिक इदरीश से पूछा गया तो उसने बताया कि यह माल उसके रिश्तेदार का है. रिश्तेदार पप्पू निवासी पक्की सराय तीन मई को यहां रखकर गया था.
टीम ने जब पप्पू को फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला. बिना किसी वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं को रखने पर टीम ने कार्रवाई की है. नमूना लेने के साथ ही दवाओं को सीज कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.