आगरालीक्स…Agra News: आगरा में यमुना में डूबने से हमउम्र चचेरी और मौसेरी छह बहनों की मौत हो गई, सोनम पुलिस अधिकारी तो शिवानी वकील बनना चाहती थी। 10 वीं में अच्छे अंक भी आए थे। ( Agra News: Sonam dream to vecome Police officer, Shivani Advocate, 6 sisters die fue to drowning in Yamuna#Agra )
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के गांव नगला नाथू में मंगलवार सुबह 10 बजे सुरेश कुमार की बेटी मुस्कान उम्र 18 वर्ष व संध्या उम्र 12 वर्ष, दिव्या उम्र 13 वर्ष, चचेरी बहन 14 साल की नैना पुत्री दिनेश निवासी नगला नाथू और मौसी की बेटी नगला रामबल निवासी सुंदरलाल की बेटी शिवानी, नगला नेहरा जलेसर रोड ढ़ेडी बगिया निवासी अशोक की 12 साल की बेटी सोनम यमुना में घर से करीब 800 मीटर दूरी पर नहा रहीं थी। यमुना की तलहटी में बने गडढे में पैर फिसलने के बाद डूब गईं। करीब दो घंटे बाद बाहर निकाला जा सका, चार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सोनम बनना चाहती थी पुलिस अधिकारी तो शिवानी वकील
सोनम सुरेश के साढू अशोक कुमार निवासी नगला नेहरा की बेटी थी, अशोक कुमार सपा सांसद रामजीलाल सुमन की सिक्योरिटी में हैं, सोनम भी अपने पिता की तरह से पुलिस में जाना चाहती थी लेकिन पुलिस अधिकारी बनकर। हालांकि, उम्र कम थी लेकिन उसने अभी से अपना लक्ष्य बना लिया था। वहीं, नगला रामबल के रहने वाले सुंदरलाल की बेटी शिवानी के 10 वीं में अच्छे अंक आए थे और वह वकील बनना चाहती थी जिससे लोगों को न्याय दिलवा सके। शिवानी के पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।
चार चार लाख की आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से,गहरे पानी में डूबने से हुई इस दुखद मृत्यु की घटना में सभी मृतक किशोरियों के परिजनों को 04- 04 लाख की राहत धनराशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।