आगरालीक्स…Agra News: अत्यधिक तनाव से भी बांझपन की समस्या हो रही है, पुुरुषों के साथ ही महिलाएं भी पीड़ित हैं, तनाव मुक्त रहने से बन सकते हैं मां बाप।
जिंदगी में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, शारीरिक गतिविधि और घूमना फिरना बंद हो गया है। बदली जीवनशैली और काम के बोझ के चलते तनाव बढ़ने लगा है। यह तनाव भी बांझपन का कारण बन रहा है। महिलाओं के साथ ही पुरुष बांझपन से पीड़ित मिल रहे हैं। इनकी जांच कराने पर कोई कमी भी नहीं मिल रही है जिसके कारण गर्भधारण ना हो सके।
तनाव के कारण आ रही समस्या
बांझपन का एक कारण तनाव भी है अत्यधिक तनाव में रहने से कई तरह के हार्मोन में बदलाव होता है। इससे भी तनाव बढ़ रहा है। वहीं, तनाव मुक्त रहने के लिए योग, ध्यान के साथ ही जीवनशैली को व्यवस्थित कर लिया जाए तो गर्भधारण संभव है।