आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, सुबह जल्दी निकल लें, जाम में फंस सकते हैं। ( Agra News: SP workers protest against attack on SP MP Ramji Lal Suman in Agra Today#Agra )
बुलंदशहर जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हमला किया गया था, टायर फेंक दिए थे। कई गाड़ी आपस में टकरा गईं थी। इसके विरोध में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक जाएंगे
सपा कार्यकर्ता सुभाष पार्क पर जुटेंगे, सुबह 10 बजे सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक जाएंगे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
मेट्रो का भी चल रहा है काम, लगेगा जाम
एमजी रोड पर मेट्रो के काम के चलते आधा रास्ता बंद है। ऐसे में सपा के प्रदर्शन के दौरान एमजी रोड पर जाम में फंस सकते हैं इसलिए सुबह जल्दी निकलें।