आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में 1975 बैच के पुराने छात्रों का होगा पुनर्मिलन. कॉलेज में गोल्डन जुबली समारोह इस तारीख को
1975 बैच के सेंट जॉन्स कॉलेज के पुराने छात्रों द्वारा गोल्डन जुबली मीट का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को सेंट जॉन्स कॉलेज प्रांगण में किया जा रहा है इस कार्यक्रम के आयोजकों ने 1970 से 1985 के बीच के सभी पुराने छात्रों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
13 दिसंबर के इस कार्यक्रम में 3.30 बजे यादों को संजोकर रखने के लिए फोटोग्राफी सेशन होगा, कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन होगा और साथ ही हाई-टी का आयोजन किया गया किया गया है। रात में होटल ताज व्यू फतेहाबाद रोड आगरा पर शानदार भोज का आयोजन आयोजन किया गया है।
1970 से 1985 के बीच के जो भी पुराने छात्र इसमें भाग लेना चाहते हैं वह मृदुल मेहरोत्रा मोबाइल नंबर 9837025278 एवं प्रवीण बंसल मोबाइल नंबर 9837021985 पर संपर्क कर कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।