आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 14 साल के किशोर को कारोबारी और एक महिला अपना बेटा बता रहीं हैं, पुलिस ने किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। ( Agra News: Two families claim on 14 year old boy as their son#Agra )
आगरा में रविवार शाम को एत्माउददौला चार पुलिया के पास 14 साल के किशोर को घूम रहा था वह अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके फोटो डाले, एत्माउददौला के शंभु नगर की रहने वाली पूजा ने किशोर को अपना बेटा बताया, पुलिस को बताया कि उनका बेटा जुलाई 2022 में लापता हो गया था वह मानसिक रूप से दिव्यांग है। उस समय उसकी उम्र 12 साल थी, किशोर के शरीर के निशान के आधार पर उन्होंने उसकी पहचान की।
कारोबारी ने बताया कि उनका बेटा
वहीं, एमएम गेट के रहने वाले कारोबारी राकेश वर्मा का बेटा दो दिन पहले लापता हुआ था, पुलिस को सूचना दी थी। वे भी बेटे की तलाश में जुटे हुए थे, उनकी एक परिचित ने बताया कि उनके बेटे को शंभु नगर में देखा है वे शंभु नगर में पूजा के घर पहुंच गए। किशोर ने कारोबारी को पहचान लिया। अब दोनों परिवार किशोर को अपना बेटे बता रहे हैं पुलिस भी हैरान है। दोनों से किशोर पर दावे करने के साक्ष्य मांगे गए हैं।