मथुरालीक्स ..Mathura News: .वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन का समय आज से बढ़ाया गया, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय, जानें अब नया समय। ( Mathura News: Thakur Banke Bihari Temple darshan timing increase by 2.30 hours from today, New Timing#Mathura)
सोमवार को हुई हाईपावर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में 30 सितंबर यानी मंगलवार से ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। वीआईपी दर्शन की सुविधा प्रोटोकॉल वाले वीआईपी को ही मिलेगी, पूर्व में पर्ची सिस्टम पर रोक लगाई जा चुकी है। वहीं, लाइन में लगकर दर्शन करने की व्यवस्था भी दीपावली तक लागू रहेगी, कमेटी की अब बैठक 13 अक्टूबर को होगी। मंदिर का आंतरिक सर्वे करवाने के लिए आईआईटी रुड़की को पत्र लिखा गया है। कमेटी के अध्यक्ष रिटायर न्यायाधीश अशोक कुमार का कहना है कि हमारा उद्देश्य मंदिर का बेहतर प्रबंधन और गोस्वामी, श्रद्धालुओं का हित करना है।
ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन का नया समय जानें
मंदिर के पट खुलेंगे 7 बजे से पहले 7.45 बजे पट खुलते थे
दोपहर में पट बंद होंगे 12.30 बजे पहले 12 बजे पट बंद हो जाते थे।
शाम को पट खुलेंगे 4.15 बजे से पहले शाम 5.30 बजे पट खुलते थे
मंदिर के पट बंद होंगे 9.30 बजे, पहले पट 8.45 बजे बंद हो जाते थे
सर्दियों में यह रहेगा समय
मंदिर के पट खुलेंगे 8 बजे से पहले 8.45 बजे पट खुलते थे
दोपहर में पट बंद होंगे 1.30 बजे पहले 1 बजे पट बंद हो जाते थे।
शाम को पट खुलेंगे 4 बजे से पहले शाम 4 बजे पट खुलते थे
मंदिर के पट बंद होंगे 9 बजे, पहले पट 8.30 बजे बंद हो जाते थे