आगरालीक्स…योग से सम्पूर्ण स्वास्थ्य को रखा जा सकता है स्वस्थ्य. हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी में लगा योग शिविर
शारदा ग्रुप के हिन्दुस्तान कॉलेज में चल रहे योगासन, मेडीटेशन और फिटनेस का एक सप्ताहीय शिविर का आयोजन कॉलेज के विभिन्न संकायो के फैकल्टी स्टाफ के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगाया जा रहा है। शिविर का आयोजन शारीरिक शिक्षा एवम खेलकूद के निदेशक कै. डॉ. राजेश कहरवार की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। योग प्रशिक्षिका वर्षा सिहं ने बताया कि योग क्या है? इसके माध्यम से कैसे एक व्यक्ति अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य को स्वस्थ्य रख सकते हैं?
योग का अभ्यास हमारे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और अध्यात्मिक पूरे समग्र स्वास्थ्य की रचना पर कार्य करता है। इस शिविर में विशेषरूप से शारीरिक विकृतियों उठने बैठने, और लेटने के द्वारा शरीर में आसनीय विकृतियों को दूर करना। मानसिक तनाव प्रबंधन, हाई ब्लड प्रेशर, थायरायड, मधुमेह जैसी विकृतियों को योगासन, मेडीटेशन और फिटनेस द्वारा दूर करने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है।
इस शिविर में आसनीय विकृतियों को ध्यान में रखते हुए उन्हींयोगासन, ध्यान और प्राणायाम की क्रियाओं का चयन किया गया है। जिसके द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य का लाभ मिल सके। निश्चित ही योगासन – प्राणायाम द्वारा अपनी जीवनशैली का जीने के तरीके को सिखाता है। शरीर मन और बुद्धि का विकास भी योग द्वारा ही सम्भव है।