आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने सटटे के सबसे बडे बुकी श्याम वोहरा को अरेस्ट किया, सर्विलांस टीम बुकी के मोबाइल की जांच कर रही है।
आगरा के बुकी श्याम वोहरा को आईपीएल में सटटा लगाते हुए एसटीएफ ने नोएडा से 20 अप्रैल 2018 को अरेस्ट किया था, पिछले दिनों उसे जमानत मिल गई थी। छत्ता पुलिस ने बताया कि शनिवार को यमुना किनारे रोड पर चेकिंग चल रही थी। सामने से गाडी आती दिखाई दी, पुलिस ने गाडी रोकने के लिए कहा तो स्पीड तेज कर दी। इस पर बैरियर डाल कर गाडी को रोक लिया गया। पुलिस ने गाडी सवार लोगों को हिरासत में ले लिया।
मोबाइल खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में चेकिंग के दौरान गाडी भगाकर ले जाने वाले सटटा बुकी श्याम वोहरा को अरेस्ट कर लिया है, उसके मोबाइल की जांच कराने के लिए सर्विलांस टीम बुलाई गई है। जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
एसटीएफ ने श्याम वोहरा सहित तीन को किया था अरेस्ट
20 अप्रैल 2018 की रात को एसटीएफ ने आगरा के ताजंगज पंचवटी निवासी श्याम वोहरा को आईपीएल के आॅनलाइन सटटे का एक्सचेंज चलाने पर अरेस्ट किया है, उसके साथ ही बल्केश्वर निवासी अंकित और शैलेष को नोएडा में जेपी गीं्रस से अरेस्ट किया है। एसटीएफ की छानबीन में सामने आया है कि श्याम वोहरा स्कूटर से चलता था लेकिन सटटे में घुसने के बाद उस पर तमाम लग्जरी गाडी हैं। उसका संरक्षण नेता और अधिकारी कर रहे थे। कुछ ही सालों में वह आॅनलाइन सटटै के एक्सचेंज का खिलाडी बन गया है। श्याम वोहरा का बेटा एक कान्वेंट स्कूल में पढता है, उसके बेटे ने सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो अपलोड किए थे। एक फोटो वायरल हो गया। शेष डिलीट कर दिए गए थे। जो फोटो वायरल हुआ है वह मुंबई के फाइव स्टार होटल में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के साथ है। शनिवार को दोपहर बाद उसे भी डिलीट कर दिया गया।
एसटीएफ यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या वास्तव में खिलाड़ी बुकियों के संपर्क में रहते हैं। होटल में खिलाड़ियों से मुलाकात किसने कराई थी। कब हुई थी। कौन.कौन गया था। एसटीएफ को दिल्ली और नोएडा के कुछ बड़े बुकियों के नाम पता चले हैं। श्याम वोहरा के उनसे संबंध है।
कान्सेप्ट फोटो