आगरालीक्स… आगरा में नेस्कैफे कॉफी के डिस्ट्रीब्यूटर को अंतरराष्ट्रीय ठगों के गिरोह ने अपने जाल में फंसा लिया। घोडों के लिए शक्तिवदृर्ध्क दवाएं भारत से इंग्लैंड में निर्यात कर लागत से दो गुना मुनाफे का भरोसा दिलाकर ठगी करते रहे। कारोबारी की शिकायत पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के दयालबाग मोहनजीत सिंह नेस्कैफे कॉफी के के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, उनकी संजय प्लेस में तनु एंटरप्राइजेज फर्म है। मई 2017 में उनके ईमेल पर इंग्लैंड से मेल आया, इसमें लिखा हुआ था कि घोडों के लिए शक्तिवदृर्ध्क दवाएं भारत से इंग्लैंड में निर्यात कर लागत से दो गुना मुनाफा कमा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने ईमेल से जानकारी ली तो कंपनी के दस्तावेज भेज दिया, इससे उन्हें भरोसा हो गया। उनसे कहा गया कि निर्यात के लिए दवाएं खरीद लें।
तीन लाख रुपये कराए जमा
ठगों ने कहा कि घोडों के लिए शक्तिवदृर्ध्क दवाएं मुंबई से खरीद लें, इसके बाद आर्डर दिया जाए। एक सैंपल मंगाने के लिए उन्होंने मुबई की फर्म के खाते में आरटीजीएस से तीन लाख रुपये जमा करा दिया। इसके बाद डेनियल नाम के व्यक्ति ने उन्हें दवा का एक सैंपल उपलब्ध कराया। उन्होंने यह सैंपल इंग्लैंड भेज दिया, उन्हें बताया गया कि सैंपल पास हो गया है।
जाल में फंसाने लगे ठग
इसके बाद इंटरनेशनल ठग उन्हें अपने जाल में फंसाने लगे, कहा गया कि 50 लीटर दवा मंगा लो जिससे 500 लीटर दवा का आॅर्डर दे सकें, इस पर उन्हें शक हुआ। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।