
आगरालीक्स…… सपा नेता शैलेंद्र अग्रवाल पुलिस महकमे को अपने इशारे पर चलाता था। पूर्व डीजीपी से लेकर स्थानीय आगरा और मथुरा के पुलिस अधिकारी भी उसकी किसी बात को नहीं टालते थे। इसके एवज में वह पुलिस अधिकारियों को मोटी रकम देता था। इसका एक बडा हिस्सा वह अपने पास रखता था। पुलिस को आशंका है कि जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल ने स्विस बैंक में तो एकाउंट नहीं खोल रखा था, जिससे आला पुलिस अधिकारियों की काली कमाई को स्विस एकाउंट में जमा किया जा सके। इस मामले की जांच और आला अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए डीआईजी आगरा लक्ष्मी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। अपने ही विभाग के पूर्व अधिकारियों के खिलापफ जांच करना मुश्किल भी है, इस मामले के जांच अधिकारी सीओ असीम चौधरी से लेकर पुलिस कर्मी भी सकते में है। इसी बीच खबर है कि डीआईजी लक्ष्मी सिंह चार दिन की छुटटी पर चली गई है। इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, अमित ठाकुर सहित आईपीएस लॉबी भ्रष्ट पूर्व आईपीएस अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।
Leave a comment