
आगरालीक्स…….. पुलिस महकमे में सिपाही की भर्ती से लेकर आला अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए करोडों की डीलिंग में पूर्व डीजीपी एएल बनर्जी फंस गए हैं। आगरा के जालसाज सपा नेता शैलेंद्र अग्रवाल के मोबाइल से पुलिस को गोपनीय एसएमएस मिले हैं। इन एसएमएस में शैलेंद्र अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए पूर्व डीजीपी से डीलिंग की है। अव्वल तो यह है कि जब शैलेंद्र अग्रवाल ने एसएमएस भेजा कि सर सिपाही भर्ती में गुंजाइश है तो पूर्व डीजीपी के मोबाइल से रिप्लाई आया कि कितने हैं, शैलेंद्र अग्रवाल के मोबाइल से जवाब भेजा गया 15, 20, इस पर पूर्व डीजीपी के मोबाइल से जवाब आया बस इतने ही, इसके साथ ही आगरा पुलिस ने 22 सिपाहियों की सूची तैयार की है, इनकी भर्ती पूर्व डीजीपी एएल बनर्जी के कार्यकाल 2014 में हुई थी। इसके लिए 58 लाख रुपये शैलेंद्र अग्रवाल के माध्यम से पूर्व डीजीपी तक पहुंचने की आशंका है।
Leave a comment