Agra Region News : Woman her mother in law & one other died in road accident returning from holy dip in Ganga#etah
आगरालीक्स… आगरा रीजन में भीषण सड़क हादसा, गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार की कार का एक्सीडेंट, सास बहु सहित तीन की मौत।
आगरा रीजन के मोहल्ला नेहरू एन्क्लेव शिकोहाबाद के रहने वाले गोविंद अपनी मां सरला देवी, पत्नी पिंकी, बेटी सहित पास के गांव के एक गिरीश चंद्र के साथ गंगा स्नान करने सोरों गा थे। रविवार सुबह सोरों से गंगा स्नान कर रलौट रहे थे, एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में नदी के पास कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण भिड़त हो गई। ( Woman her mother in law & one other died in road accident returning from holy dip in Ganga)
चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गोविंद की पत्नी पिंकी, मां सरला और गिरीश की मौत हो गई। गोविंद और बच्ची की हालत गंभीर है, अस्पताल में भर्ती कराया है।