आगरालीक्स.. अनलाक 5 में स्कूल खुल रहे हैं, ऐसे में डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि अनलाक 5 में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने पर 20 अक्टूबर को स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की जाएगी।
यूपी में अनलाक 5 में 15 अक्टूबर से स्कूल कालेज खोले जा रहे हैं, लेकिन यह निर्णय जिला प्रशासन को स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर लेना है। साथ ही स्कूल में बच्चों को भेजने के लिए परिजनों से लिखित अनुमति लेनी होगी। इसे लेकर डीएम ने स्पष्ट किया है कि अभी आगरा में नर्सरी से कक्षा नौ तक के स्कूल नहीं खोले जाएंगे।
9 से 12 वीं तक के छात्रों के स्कूल जाने पर 20 को होगा निर्णय
पहले चरण में प्रायोगिक परीक्षा के लिए स्कूल खुल रहे हैं, आगरा में 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षा के स्कूल खोलने पर 20 अक्टूबर को स्कूल प्रबंधकों के साथ बुलाई गई बैठक में निर्णय लिया जाएगा, लेकिन परिजनों की सहमति के बिना कोई भी बच्चा स्कूल नहीं जा सकेगा।