आगरालीक्स. आगरा में कांजी बडे वाले 90 साल के बुजुर्ग का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम प्रभु एन सिंह पहुंचे, सारे कांजी बडे खरीद लिए, दिल्ली के ढाबा वाले बाबा की तरह वीडियो अपलोड करने वाली धनिष्ठा ने लोगों से अपील की है कि वे आगरा के कमला नगर में कांजी बडे की ठेल लगाने वाले बाबा की मदद करें, उनके कांजी बडे खाएं।
दिल्ली के मालवीय नगर में 80 साल के कांता प्रसाद के बाबा का ढाबा का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की ढाबा पर भीड लग गई, कोरोना के बाद ढाबे पर कोई ग्राहक नहीं आ रहा था, कुछ ही देर में बाबा के ढाबे के पराठे से लेकर मटर पनीर और चाय बिक गई थी, इसी तरह आगरा में धनुष्ठा खुल्लर ने ने 9 अक्टूबर को प्रोफेसर कालोनी कमला नगर में डिजायर बेकरी के पास कांजी बडे वाला ठेल 90 साल के नारायण सिंह का वीडियो अपलोड किया था, अपील की थी कि इनके कांजी बडे कोराना के बाद से बिक नहीं रहे हैं।
डीएम ने कांजी बडे खाए और ठेल के सभी कांजी बडे खरीद लिए
डीएम प्रभु एन सिंह शाम को प्रोफेसर कालोनी में कांजी बडे वाले बाबा की ठेल पर शाम को पहुंचे, उन्होंने कांजी बडे खाए, बाबा से पूछा कि पूरे कांजी बडे कितने के हैं, उन्होंने बताया कि 500 रुपये के कांजी बडे बिकते हैं, डीएम ने 500 रुपये देकर पूरे कांजी बडे खरीद लिए। साथ ही उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ कमला नगर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा भी रहे।
90 साल के हैं बाबा
प्रोफेसर कालोनी कमला नगर में कांजी बडे वाला की ठेल लगाने वाले नारायण सिंह की उम्र 90 साल है, वे 1980 से कांजी बडे की ठेल लगा रहे हैं, उनके दो बेटे थे, एक बेटे की मौत हो गई, दूसरा बेटा पेंटर है।