आगरालीक्स…आगरा के दो बड़े सपा नेता बीजेपी में शामिल, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर और पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह ने भाजपा जॉइन कर ली।
बुधवार को बडा उलटफेर हुआ, आगरा के सपा नेता और मुलायम सिंह के करीबी रहे पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने सपा छोड दी, उनके साथ सपा सरकार में विधायक रहे डॉ राजेंद्र सिंह ने भी सपा का साथ छोड दिया है। बुधवार को इन दोनों को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा ज्वाइन कराई।
जात पात की राजनीति करती है सपा
पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है। सपा-बसपा ने हमेशा जात पात की राजनीति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है । भाजपा को रोकने के लिए और खुद सत्ता में आने के लिए सपा बसपा ने गठबंधन किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से हुई मुलाकात
सपा को छोडने के बाद राम सकल गुर्जर और पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली, इसके बाद दोनों नेताओं की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई। लोकसभा चुनाव में इन दोनों को भाजपा में बडी जिम्मेदारी दी जा सकती है।