आगरालीक्स…(23 July Agra News) सेना भर्ती की लिखित परीक्षा शुक्रवार को स्थगित कर दी गई है। नई तिथि…।
आगरालीक्स… सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह 25 जुलाई रविवार को होनी थी। नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। सेना भर्ती कार्यालय ने इस बावत नोटिस चस्पा किया है।
फरवरी में हुई थी भर्ती रैली
आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद के युवाओं के लिए 15 फरवरी से आठ मार्च तक भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। यह रैली आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई थी। शारीरिक और मेडिकल में पास हुए युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 25 जुलाई को एकलव्य स्टेडियम में होनी थी। इसमें 3300 अभ्यर्थियों को शामिल होना था।
नई तिथि अभी तय नहीं
सेना भर्ती कार्यालय आगरा ने परीक्षा की नई तिथि अभी घोषित नहीं की है। बता दें कि भर्ती रैली के लिए एक लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 65000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।