Friday , 4 September 2026
Home हेल्थ Asicon 2024: Pollution is harming every part of the body from head to toe: Dr. Arvind Gupta…#agranews
हेल्थ

Asicon 2024: Pollution is harming every part of the body from head to toe: Dr. Arvind Gupta…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा में एम्स दिल्ली के पूर्व विभागाध्यक्ष ने चेताया—सिर से पैर तक शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचा रहा प्रदूषण, पांच से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया का भी मुख्य कारण प्रदूषण…

प्रदूषण (विशेषकर धूल व धुआं) व्यक्ति के हर अंग पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। परन्तु इसकी सही जानकारी न तो आम लोगों को है और नही चिकित्सा वर्ग के सभी लोगों को। लोगों को प्रदूषण के प्रति लोगों में जागरूकता करने के उद्देश्य से फॉर क्लीन एयर का गठन एम्स दिल्ली के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द गुप्ता द्वारा गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें देश के सभी विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है। अभी तक 500 से धिक डॉक्टों के जुड़ने के साथ 20 ऐसी एसोसिएशन्स को जोड़ा गया है जिसमें तीन लाख से अधिक डॉक्टरों की मैम्बरशिप है।

उद्देश्य लोगों को इस बात के प्रति जागरूक करना है कि प्रदूषण न सिर्फ फेफड़ों बल्कि बृदय, ब्रेन, कैंसर सहित सिर से पैर तक सभी अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों में। यदि हर व्यक्ति थोड़ा-थोड़ा प्रदूषण अपने अपने स्तर से कम करने की जिम्मेदारी ले तो काफी हद तक स्थिति को सुधारा जा सकता है। कहा कि पांच से कम वर्ष के बच्चों में निमोनिया का मुख्य कारण प्रदूषण है।
बच्चों में न बातों का रखें विशेष खयाल
1-तेज चलने या काम करने पर सांस फूलती हो।
2-लगाकार खांसी का बने रहना।
3-रात के समय ठीक से नींद न आना। फेफड़ों में ठीक से आक्सीजन न पहुंच पाने के कारण जब सांस ठीक से नहीं ले पाते तो नींद भी ठीक नहीं आती।
4-अधिक नींद आना, बच्चे का स्कूल में सो जाने की शिकायत मिलना, प्रदूषण के कारण होने वाली समस्या हो सकती है। जिससे बच्चे की शिक्षा व शारीरिक विकास भी प्रभावित हो सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Cigicon 2026 Agra: ENT specialists from across the country will gather to discuss modern medical technologies and treatment methods…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मूक—बधिर बच्चों में सुनने की क्षमता वृद्धि के लिए विशेषज्ञ...

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

हेल्थ

Agra News: Agra Surgeons Association provided CPR training to supporting staff…#agranews

आगरालीक्स…जिंदगी बचाने के लिए एक—एक मिनट कीमती . तत्काल सीपीआर देकर बचाई...

error: Content is protected !!