आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली पर दिल्ली से गैंग आया है, यह गैंग एटीएम से पैसे निकालने वालों के एकाउंट को खाली कर रहा है, सेना पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को पकड लिया है। उनसे पूछताछ में बडा खुलासा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मधु नगर स्थित एटीएम पर रिटार फौजी पहुंचे, उन्होंने एटीएम में अपना बैलेंस चेक किया, स्क्रीन पर बैलेंस दिखाई दे रहा था इसी दौरान पीछे खडा युवक कहने लगा कि अंकल जरा जल्दी है, मुझे कैश निकालना है, रिटायर फौजी एटीएम से हट गए, युवक ने एटीएम कार्ड निकाला। कार्ड का कुछ हिस्सा ही मशीन में लगाया, उस दौरान रिटायर पफौजी का बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई दे रहा था, युवक ने उनका ही पासवर्ड डाल दिया और कैश विड्रॉल का विकल्प दवा दिया, फौजी को शक हो गया, वे एटीएम के बाहर खडे हो गए और शोर मचा दिया। स्थानीय लोग आ गए, सेना पुलिस भी पहुंच गई, उन्होंने युवक को पकड लिया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम मोहम्मद मुसदिक अंसारी बताया। अपने साथियों के नाम असीम अहमद, व शिवम कुमार बताए। सेना पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को सदर पुलिस के सुपुर्द किया है। उसके पास से दो एटीएम कार्ड और एक चाकू मिला है।
दिल्ली से आया गैंग
पकड़े गए आरोपित ने बताया कि वे ऐसे एटीएम पर जाते हैं जहां कार्ड स्वैप करके ट्रांजक्शन होता है। वे किसी भी ग्राहक के पीछे खड़े हो जाते हैं। उसकी अंगुलियों की चाल से चार अंकों का गोपनीय कोड पढ़ लेते हैं। जल्दी का बहाना बनाकर उस ग्राहक को हटा देते हैं। ग्राहक के कार्ड के गोपनीय कोड को दोबारा डालकर उसके खाते की रकम निकाल लेते हैं। आमतौर पर ट्रांजक्शन के बाद एटीएम से हटने से पहले लोग कैंसिल का बटन नहीं दबाते। मशीन को नार्मल मोड पर आने में कुछ समय लगता है। स्क्रीन पर लिखा आता है कि आप दोबारा लेन-देन करना चाहते हैं। वे इसी दौरान अपना काम शुरू करते थे। ग्राहक का पासवर्ड डालकर उसके खाते से रकम उड़ा देते थे। वे सुबह ही दिल्ली से आगरा आए थे और एक फतेहाबाद रोड के एक होटल में ठहरे थे।